ॐ जय क्षत्रिय पवार समाज पवार समाज का इतिहास जानें पवारी शोध पत्रिका अब उपलब्ध
ॐ जय क्षत्रिय पवार समाज ॐ

क्षत्रिय पवार समाज की
सम्पूर्ण जानकारी

पवार समाज का इतिहास, गोत्र, सरनेम, भोयर पवार, और पवारी शोध पत्रिका — सब कुछ एक जगह

72–84
Surnames
100+
Articles
72–84
Gotras
10+
Journal Issues
🏰
⭐ Featured
Pawar Samaj
📜 इतिहास

पवार समाज के सभी सरनेम और उनकी उत्पत्ति की विस्तृत जानकारी। भोयर पवार समाज के गोत्र और सरनेम रिकॉर्ड।

नवीनतम पोस्ट
सभी देखें →

Saturday, 25 August 2018

" बुध्दिमान राजाभोज "
* दो शब्द *
यह लड़का तो बड़ा भाग्यवान हैं। यह एक महान राजा बनेगा। इस का नाम सारी दुनियॉ में फैलेगा, - ज्योतिषी ने बालक के मुख की ओर देखते हुए भविष्यवाणी की।
यह सुनकर पाठशाला के सभी विधार्थी और आचार्य अवाक रह गए। पांच साल के इस बालक के बारे में की गई इस भविष्यवाणी पर सरलता से विश्वास नहीं हो रहा था। फिर इस ज्योतिषी ने तो पहली बार ही इस बालक भी यह सोजकर आश्चर्य में था। उस बालक से रहा नहीं गया। उसने ज्योतिषी से पूछा -
आपने यह कैसे जाना कि मैं महान राजा बनूंगा ?
ज्योतिषी ने उत्तर दिया -
तुम्हारे सामने के टेढे-मेढ़े दो दांतों को देखकर मैने यह भविष्यवाणी की हैं।
इतना सुनते ही बालक उठा , बाहर के प्रागंण में पड़े एक पत्थर को उठाया और देखते -ही- देखते उसने अपने सामने के दोनों टेढे़-मेढ़े दांत तोड़ दिए। उसका मुंह लहू- लुहान हो गया । उसे ऐसा करते देख सभी आश्चर्य में पड़ गए। शिक्षक को डर लगा कि कहीं इस विषय में उस लड़के के चाचा सिन्धु राज से दण्ड न मिले । शिक्षक ने चिन्तित होकर उस बालक से पूछा -
तुमने अपने ये दांत तोड़ क्यों डाले ?
बालक ने उत्तर दिया -
गुरूदेव ! मैं अपने टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण या भाग्य के भरोसे राजा नहीं बनना चाहता । मैं अपनी शक्ति और पराक्रम से ही राजा बनूंगा। भाग्य से मिलने वाला राज्य मुझे नहीं चाहिए।
अपनी शक्ति और योग्यता पर विश्वास करने वाला यह बालक भोज था, जो आगे चलकर राजाभोज के नाम से लोकप्रिय हुआ।
राजाभोज ने १०१० से १०५० ई० तक राज्य किया । मध्यप्रदेश की धार नगरी उनकी राजधानी थी। राजाभोज अपनी महानता और उदारता के कारण पूरे विश्व में प्रसिध्द हुए। वे एक बहुत बड़े ज्ञानी और विध्द्रान भी थे। उन्होंने संस्कृत के कई महान ग्रंथ लिखें।
कालिदास जैसे क ई कवि और विव्दान उनकी सभा में रहते थे। वे प्रज्ञा का बहुत ध्यान रखते थे और अत्यंत लोकप्रिय भी थे। विक्रमादित्य के बाद राजाभोज ही ऐसे शासक हुए हैं , जिनकी अनेक रोचक काहनियॉ उस समय के लोगों के बीच प्रचलित थी और आज भी प्रचलित हैं। इन कहानियों में राजाभोज की विव्दता , समझदारी , न्याय की भावना , उदारता और प्रजा के प्रति प्रेम की भावना देखने को मिलती हैं। ऐसी ही कुछ रोचक कथाएं यहां दी जा रही हैं। 

No comments:

Post a Comment

👤
Rajesh Barange

क्षत्रिय पवार समाज के इतिहास और संस्कृति का शोध एवं प्रचार।

प्रोफाइल देखें